Woman kills her 3 children
बिहार के समस्तीपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला ने अपने ही तीन बच्चों की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, सोमवार को आरोपी मां सीमा देवी (36) को गिरफ्तार कर लिया गया।
Woman kills her 3 children
जानकारी के मुताबिक, सीमा देवी का अपने पति चंदन महत्था से झगड़ा हुआ था। इसके बाद गुस्से में आकर उसने पहले अपने बच्चों को पीटा और फिर उन्हें घर के पास स्थित कुएं में फेंक दिया। इसके बाद उसने अपने पति से कहा कि बच्चे लापता हो गए हैं।

Woman kills her 3 children
चंदन महत्था ने बच्चों के लापता होने की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई, जिसके बाद पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया। जांच के दौरान बच्चों के शव कुएं से बरामद किए गए। पूछताछ में सीमा देवी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।
Woman kills her 3 children

मृतकों की पहचान 6 साल के तरुण, 4 साल की तान्या और 2 साल के तानिष्क के रूप में हुई है।